Connect with us

क्राइम

तहजीब के शहर को कलंकित करने वाले गिरफ्तार

लखनऊ: गोमती नगर में एक युवती के साथ हुई बदसलूकी के मामले ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। पुलिस ने इस घटना में शामिल 16 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। इस घटना से शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

घटना  का वीडियो सोशल मीडिया में वायरस होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पहले चार आरोपियों को गिरफ़्तार किया था। अब, ताज़ा जानकारी के अनुसार, पवन यादव, सुनील कुमार, मोहम्मद अरबाज़, विराज साहू, अर्जुन अग्रहरि, रतन गुप्ता, अमन गुप्ता, अनिल कुमार, प्रियांशु शर्मा, आशीष सिंह, विकास भण्डारी, मनीष कुमार, अभिषेक तिवारी, कृष्णकांत गुप्ता, जय किशन और अभिषेक साहू को भी गिरफ़्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने कुल 16 आरोपियों को हिरासत में लेकर इस मामले को और अधिक गंभीरता से लिया है। इसके साथ ही, पुलिस ने छह दो पहिया वाहनों को भी ज़ब्त किया है, जो इस अपराध में इस्तेमाल हुए थे।

लखनऊ के पुलिस ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज को शर्मसार करती हैं और पुलिस किसी भी दोषी को बख्शेगी नहीं। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच तेजी से की जा रही है और सभी आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

इस घटना ने लखनऊ के निवासियों में आक्रोश भर दिया है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग कर रहे हैं। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने निगरानी और गश्त बढ़ाने के आदेश दिए हैं।

यह घटना हमें सोचने पर मजबूर करती है कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमें और क्या कदम उठाने की आवश्यकता है। लखनऊ में इस घटना ने सभी को चेतावनी दी है कि सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना अनिवार्य है।

#Lucknow #Gomtinagar #UttarPradesh

More in क्राइम

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page