Connect with us

Uncategorized

नाबालिग से दुराचार के दोनों आरोपी गिरफ्तार

नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जिले के सोमेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल के गृह कार्य में मदद मांगने आई नौवीं की छात्रा से रिश्ते के 65 वर्षीय दादा ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं घटना के बारे में मुंह खोलने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी। इसी दौरान एक रिश्ते के ही ताऊ ने मोबाइल से आपत्तिजनक फोटो खींचे और वीडियो बना लिया। आरोप है कि उसके बाद रिश्ते के ताऊ ने भी छात्रा को वीडियो और फोटो वायरल करने की बात कहकर ब्लैकमेल किया और उससे दुष्कर्म किया।


पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना दो जून की है। पुलिस ने आरोपी जीवन सिंह बिष्ट पुत्र हरक सिंह और राजेंद्र पुत्र मदन सिंह के खिलाफ दुराचार व पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सोमेश्वर अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। आज पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


दुष्कर्म पीड़ित छात्रा से रिश्ते के ताऊ ने होली के दौरान भी छेड़छाड़ की थी। तब भी मुंह खोलने पर उसे धमकी दी गई थी। इसी के चलते छात्रा ने उस घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी थी। दो जून को छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

More in Uncategorized

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page