Connect with us

Uncategorized

यहां नकली नोट चलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस कर्मी शामिल

उत्तराखंड पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है बता दे देवप्रयाग में नकली नोट चलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों में एक दिल्ली पुलिस का सिपाही भी शामिल है। चारों आरोपितों ने बताया कि चारधाम यात्रा में वह नकली नोट चलाने के लिए आये थे।


एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बीती शाम देवप्रयाग में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग नकली नोट देकर खरीददारी करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने देवप्रयाग में चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान एक कार को जब पुलिस ने रोका तो उसमें सवार व्‍यक्तियों ने भागने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ कर तलाशी ली तो उनके पास से 200 रुपये के चार जाली नोट बरामद हुए।


इस पर उक्त चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। कार सवार चार आरोपितों के खिलाफ देवप्रयाग थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में उन्‍होंने बताया कि हम लोग गुड़गांव हरियाणा में जाली नोटों को प्रिंट करते है।


अलग-अलग शहरों में जाकर दुकानदारों से छोटी छोटी चीजें लेकर नोटों को असली के रूप में चलाते हैं। हम लोगों को यह पता चला कि चारधाम यात्रा चलने वाली है, जिसमें भारी संख्या में यात्री आते हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page