Connect with us

Uncategorized

यहां लुटेरी दुल्हन ने आकाश को लगाया चुना

लुटेरी दुल्हन कई शादियां कर लोगों को ठगने का काम करती हैं ऐसा ही मामला उत्तराखंड से सामने आया है जहां एक लुटेरी दुल्हन दिन में शादी कर रात में परिवार वालों को लूट फरार हो गई मामले में पीड़ित परिवार के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । अन्य राज्यों की तर्ज पर उत्तराखंड में एक दूल्हा ठगी का शिकार हुआ। पंडित ने रिश्ता करवाया, मंदिर में शादी के बाद रात में दुल्हन जेवर लेकर लापता हो गई।

परिवार को न तो दुल्हन का घर पता है और न ठीक से नाम। इसके बाद जब पुलिस को तहरीर दी तो बात पंडित पर आकर अटक गई कि वही बताएंगे, दुल्हन कहां गई।खबर देहरादून से है। जहां एक गिरोह ने एक परिवार को शिकार बना लिया। घटना झाझरा क्षेत्र के आकाश कुमार के परिवार के साथ हुई। जानकारी देते हुए आकाश की बहन पूनम ने बताया कि क्षेत्र का एक पंडित रिश्ते करवाता है। उसने पिंकी नाम की लडक़ी का रिश्ता बताया था। सोमवार को पिंकी और उसके कथित बहन व जीजा आदि उनके घर आए।


यहां आकाश को पिंकी और पिंकी को आकाश पसंद आ गए।इसके बाद मंगलवार को सुद्धोवाला स्थित शिव मंदिर में दोनों की परिवारों की मौजूदगी में शादी हुई और शाम को पार्टी भी हुई। आकाश मजदूरी करता हैं। उनके परिवार ने अपनी बहू पिंकी को चांदी का गले का सेट, पायल, कान के झुमके आदि भेंट किए थे। रात में सब खाना खाकर सो गए। सुबह जब आंख खुली तो दुल्हन फरार थी। पिंकी लुटेरी दुल्हन निकली। दुल्हन सारा सामान लेकर चंपत हो गई। आकाश की बहन ने बताया कि उन्होंने झाझरा चौकी में घटना की शिकायत की। इस पर चौकी प्रभारी ने कहा कि पंडित को ढूंढो और उस पर सामान लौटाने का दबाव बनाओ। अब पंडित का भी पता नहीं चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

More in Uncategorized

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page