Connect with us

Uncategorized

नैनीताल से टिकट के लिए पार्टी में संघर्ष करूंगी- सरिता

रामनगर।महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा सरिता आर्या कल से बेहद चिंता में हैं।नैनीताल से विधायक रह चुकी सरिता आर्या अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर अचानक चिंता ग्रस्त हो गई हैं।

उत्तराखंड सरकार के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य के कांग्रेस में वापस आने के बाद से ही सरिता आर्या चिंता में हैं।
2017 के विधानसभा चुनाव में संजीव आर्य ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और कांग्रेस की उम्मीदवार रही सरिता आर्य को हराया।अब संजीव आर्या की कांग्रेस में वापसी हो गई है तो सरिता आर्य को अपना टिकट कटने का डर सता रहा हैं,खुद सरिता आर्य ने इस बात की पुष्टि की हैं कि पार्टी के कई लोगों ने उनसे कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से उनका टिकट कट सकता हैं।वह आज इस मसले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलने रामनगर पहुंची।


उन्होंने कहा कि वह टिकट को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी से नैनीताल विधानसभा क्षेत्र से टिकट की प्रमुख दावेदार हैं।सरिता आर्या के तेवर बता रहे हैं कि वह नैनीताल विधानसभा सीट से टिकट न मिलने पर कांग्रेस पार्टी छोड़ सकती हैं।


कांग्रेस में वापस लौटे नैनीताल के मौजूदा विधायक संजीव आर्य को कांग्रेस का टिकट मिलने की संभावनाओं के चलते सरिता आर्य परेशान है।

Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page