Connect with us

उत्तराखण्ड

कोसी नदी में नहाते समय 12 वर्षीय बच्चा डूबा, SDRF और पुलिस ने बरामद किया शव

कोसी नदी में नहाते समय 12 वर्षीय बच्चा डूबा, SDRF और पुलिस ने बरामद किया शव

रामनगर(नैनीताल)रविवार को नई बस्ती पूंछड़ी के पास कोसी नदी में एक 12 वर्षीय बच्चा नहाते समय डूब गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मास्टर धीरज सिंह पुत्र गोविन्द सिंह, निवासी पूंछड़ी, रामनगर, अपने भाई-बहनों के साथ आज दोपहर लगभग 2 बजे नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी रामनगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मौ0 यूनुस, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज नयाल सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पहले से मौजूद SDRF की टीम को भी तुरंत बुलाया गया। काफी खोजबीन के बाद, घटना स्थल से लगभग 3 किमी आगे, कोसी नदी से मृतक धीरज का शव बरामद किया गया।

पुलिस द्वारा मृतक के पंचायतनामे की कार्यवाही जारी है। इस दुखद घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page