उत्तराखण्ड
रामनगर-छात्र संघ अध्यक्ष सहित 8 लोग ABVP से निष्कासित
रामनगर: छात्रसंघ चुनाव में अनुशासनहीनता पर ABVP ने की सख्त कार्रवाई, अध्यक्ष सहित 8 कार्यकर्ता निष्कासित
रामनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इस वर्ष रामनगर महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के दौरान संगठन के अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में कार्य करने वाले 8 कार्यकर्ताओं को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।
ABVP उत्तराखंड प्रदेश द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, यह कार्रवाई प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों की सहमति से की गई है। संगठन ने इसे अनुशासनात्मक कदम बताया है, ताकि भविष्य में कोई भी कार्यकर्ता संगठन की मर्यादा और एकता के विरुद्ध काम न करे।
निष्कासित किए गए कार्यकर्ताओं में छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार (ठाकुर) के साथ-साथ निम्न नाम शामिल हैं—
- पवन आर्य
- मनमोहन सिंह बिष्ट
- दीपक लखचौरा
- करण बिष्ट
- करण जोशी
- कृष्ण कुमार (ठाकुर)
- धीरज कांडपाल
- नीरज महरा
यह जानकारी जिला संयोजक पीयूष जोशी द्वारा हस्ताक्षरित ABVP के प्रेस नोट संख्या 011 (दिनांक 07 अक्टूबर 2025) में दी गई है।
संगठन ने स्पष्ट किया है कि ABVP एक अनुशासित छात्र संगठन है और किसी भी स्तर पर संगठन के खिलाफ गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
(एटम बम न्यूज़ – रामनगर)




