Connect with us

उत्तराखण्ड

मरचूला बस हादसे के बाद आरटीओ ने कसी नकेल, कई वाहन जब्त

हल्द्वानी: सड़क सुरक्षा के मद्देनजर आरटीओ हल्द्वानी के आदेश पर 5 और 6 नवंबर 2024 को व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। दो प्रवर्तन टीमों ने सख्ती से जांच कार्य किया, जिसमें वाहनों की स्थिति और उनके दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई।

पहली टीम, जिसमें एआरटीओ जितेंद्र कुमार, सहायक परिवहन निरीक्षक (एटीआई) चंदन सुयाल और एटीआई अनिल कार्की शामिल थे, ने हल्द्वानी शहर, नैनीताल-भवाली-भीमताल मार्ग पर चेकिंग की। दूसरी टीम, जिसमें परिवहन कर अधिकारी प्रमोद कर्नाटक और एटीआई चंदन ढेला शामिल थे, ने काठगोदाम-हेड़ाखाल-ओखलकांडा मार्ग पर जांच अभियान चलाया।

इस चेकिंग अभियान के दौरान कुल 67 चालान किए गए, जबकि 12 वाहनों को जब्त किया गया। ओवरलोडिंग के 22 मामले दर्ज हुए और ऑटो वेरिफिकेशन SOP लागू होने के बाद बिना वर्दी ड्राइवरों के 18 मामले सामने आए। इसके अलावा, बिना परमिट, फिटनेस, टैक्स, बीमा और ओवरस्पीडिंग जैसे 67 अन्य मामलों में भी कार्यवाही की गई।

मरचूला बस हादसे के बाद आरटीओ विभाग सख्त हो गया है और यात्री सुरक्षा के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रखने का निर्णय लिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page