Connect with us

उत्तराखण्ड

चैकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा नशे का बड़ा सौदागर, 15 पेटी अवैध शराब बरामद

चमोली। चेकिंग के दौरान 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ थाना थराली पुलिस ने 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने व अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

इस क्रम में आज पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चैकिंग के दौरान अभियुक्त आनंद पाल पुत्र बलवंत सिंह निवासी ग्राम रैंस तहसील थराली जनपद चमोली को वाहन डस्टर कार संख्या यूके 07 बीएच 7154 में परिवहन कर ले जाई जा रही 15 पेटी (360 हाफ) अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध थाना थराली में मुकदमा अपराध संख्या 8/23 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वाहन को सीज किया गया हैं। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक अजित कुमार, आरक्षी नागरिक पुलिस संदीप, आरक्षी नागरिक पुलिस मनवीर शामिल थे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page