Connect with us

उत्तराखण्ड

खर्र खर्र करती भाजपा की डबल इंजन की सरकार से कूदा एक और मंत्री और विधायक।

उत्तराखण्ड।प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी को साल विदा होने से पहले उसके दो बड़े नेताओं ने टाटा बाय बाय बोल दिया हैं।तीन तीन ड्राइवर बदलने के बाद डबल इंजन वाली भाजपा सरकार की गाड़ी ठीक से नहीं चल रही हैं।

सरकार के वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने आज अपनी पार्टी और सरकार को जोरदार झटका दिया है। उन्होंने कैबिनेट बैठक के दौरान ही सरकार और पार्टी को गुडबाय बोल दिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने कोटद्वार में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को लेकर सरकार द्वारा कोई काम नहीं किए जाने से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया।
हरक सिंह रावत शुरू से ही अपनी सरकार से खफा चल रहे थे।जब त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री थे तब भी उनकी नाराजगी जगजाहिर हुई थी।उनको आवंटित विभाग में फुल पावर नहीं दी गई थी,अफसरों के तबादले और बजट में उनकी नहीं सुनी जा रही थी।हर फैसले मुख्यमंत्री ही ले रहे थे। त्रिवेंद्र सिंह रावत जब मुख्यमंत्री थे तब भी ऐसा चल रहा था और अब पुष्कर धामी मुख्यमंत्री हैं तो अब भी वही सब हो रहा।बीच में जब तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री बनाए गए थे तब हरक सिंह रावत कुछ हद तक संतुष्ट दिख रहे थे।

तीरथ सिंह रावत को हटाए जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाये जाने के बाद से ही डाॅक्टर हरक सिंह रावत बागी तेवर अपना रहे थे।वह अपने जूनियर विधायक को मुख्यमंत्री बनाए जाने से क्षुब्ध थे।

बीते कुछ महीनों से हरक सिंह रावत के वापस कांग्रेस में जाने की अटकलें चल रही हैं।ऐसा कहा जा रहा है कि हरीश रावत उनकी कांग्रेस में वापसी पर रोड़ा अटका रहे हैं क्योंकि हरक सिंह रावत ने ही पूर्व में हरीश रावत की सरकार को गिराने में प्रमुख भूमिका निभाई थी।अब जब प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर के चलते कांग्रेस की सत्ता वापसी की संभावनाएं बढ़ रही हैं तो हरीश रावत अपने राजनैतिक विरोधी हरक सिंह रावत को कांग्रेस में नही देखना चाहते हैं।हरीश रावत को लगता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर हरक सिंह रावत उनके मुख्यमंत्री बनने की राह में रोड़ा बन सकते हैं।

बताया जा रहा है कि हरक सिंह रावत की कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी बात हो चुकी हैं।अचार संहिता लागू होने के बाद वह कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं।

डाॅ हरक सिंह रावत ने भाजपा को एक नहीं बल्कि दो झटके दिये हैं।अपने साथ ही उन्होंने विधायक उमेश शर्मा काऊ से भी भाजपा को टाटा बाय बाय करा दिया हैं।देहरादून से विधायक उमेश शर्मा काऊ भी अपनी पार्टी और सरकार से नाराज चल रहे थे। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य के छोड़ने के बाद वन मंत्री हरक सिंह रावत दूसरे व्यक्ति हैं जिन्होंने भाजपा को जोरदार झटका दिया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page