Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर:पुलिस की गिरफ्त में बिरजू मयाल, 24 घंटे में तीन मुक़दमे

रामनगर (नैनीताल)। सोशल मीडिया पर खुद को कभी पत्रकार तो कभी सोशल एक्टिवस्ट बताकर झूठे आरोप, अभद्र भाषा, गाली-गलौज और वसूली के के आरोप में बिरजू मयाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ लगातार तीन अलग-अलग पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर एक के बाद एक तीन एफआईआर दर्ज हुईं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे हल्द्वानी के मंडी गेट के पास से गिरफ्तार किया।

एक ही दिन में दर्ज हुईं तीन एफआईआर

पहली शिकायत: ग्राम ढिकुली निवासी BJP के प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने बिरजू मयाल पर अभद्र भाषा और मां-बहन की गाली देने के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिस पर FIR No. 279/25, धारा 351(3)/352 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

दूसरी शिकायत: शिवलालपुर निवासी भाजपा नेता दिनेश मेहरा ने आरोप लगाया कि बिरजू मयाल ने उनसे ₹10,000 की रंगदारी मांगी। पैसे न देने पर उसने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। इस पर FIR No. 280/25, धारा 308(2)/351(3) BNS में केस दर्ज किया गया।

तीसरी शिकायत: भरतपुरी निवासी महिला ने तहरीर दी कि 13 जुलाई को बिरजू मयाल का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था, जिसमें बीच-बचाव करने पर उसने नीमा देवी के साथ गाली-गलौज, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी दी। इस पर FIR No. 281/25, धारा 74/115(2)/351(3)/352 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

हल्द्वानी से हुई गिरफ्तारी

तीनों शिकायतों के बाद रामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिरजू मयाल को 27 जुलाई 2025 को हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित मंडी गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसकी गतिविधियां लंबे समय से संदेह के घेरे में थीं।

बिरजू मयाल का आपराधिक केस

एफआईआर नंबर धाराएं थाना
135/25 115/352/351(2) BNS कोतवाली रामनगर
279/25 351(3)/352 BNS कोतवाली रामनगर
280/25 308(2)/351(3) BNS कोतवाली रामनगर
281/25 74/115(2)/351(3)/352 BNS कोतवाली रामनगर
64/21 323/504/506 IPC, 3(1)/4/3(1)(घ) SC/ST Act थाना कालाढूंगी
109/22 323/353/427/447/504/506 IPC थाना कालाढूंगी

सोशल मीडिया के ज़रिए झूठी बदनामियां और वसूली

पुलिस के अनुसार, बिरजू मयाल सोशल मीडिया पर झूठे वीडियो बनाकर लोगों पर आरोप लगाता था और फिर उनसे पैसे की मांग करता था। पुलिस को शक है कि वह एक संगठित तरीके से रंगदारी और ब्लैकमेलिंग कर रहा था।

पुलिस का सख्त संदेश

रामनगर पुलिस ने इस कार्रवाई से यह संदेश देने की कोशिश की है कि सोशल मीडिया की आड़ में अफवाह फैलाने, धमकाने और पैसे वसूलने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page