Connect with us

उत्तराखण्ड

देघाट में भाजपा विधायक से मारपीट,पार्टी से जुड़े व्यक्ति पर हमले का आरोप।

सल्ट (अल्मोड़ा)भाजपा के क्षेत्रीय विधायक महेश जीना पर हमले की सूचना है। बताया जा रहा है कि रामलीला मंचन का उद्घाटन करने के बाद घर वापस लौटते समय उन पर हमला किया है।उन्हीं की पार्टी के व्यक्ति पर यह हमला कराने का आरोप लगा है।

जानकारी के मुताबिक विधायक महेश जीना अपने पुत्र करन जीना, सचिव हरी राम आर्या और पार्टी के साथ रामलीला का उद्घाटन करने के बाद वापस घर को लौट रहे थे।हमलावरों की संख्या तीन बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी हमलावर नशा किये हुए भी थे।

बताया जा रहा है कि विधायक महेश जीना पर यह हमला देघाट के पास हुआ।सफेद कार में सवार लोगों ने उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया। विधायक के गाड़ी रुकने पर हमलावरों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी जिसमें विधायक महेश जीना की नाक में चोट लग गई और खून बहने लगा। बाद में हमलावर मौके से भाग गए।

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के सहयोग से एक हमलावर को दबोच लिया गया जबकि बाकी हमलावर भागने में कामयाब हो गए।

विधायक महेश जीना के पुत्र करन जीना ने नोएडा में रहने वाले गिरीश कोटनाला पर यह हमला कराने का आरोप लगाया है। जिस पर यह आरोप लगाया जा रहा है वो शख्स भी भाजपा से जुड़ा है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page