Connect with us

उत्तराखण्ड

BREAKING NEWS: दिल्ली से गढ़वाल जा रही वैन का रामनगर में एक्सिडेंट,वैन में 10 लोग सवार।

रामनगर (नैनीताल) मंगलवार की सुबह तड़के एक वैन का एक्सीडेंट हो गया। दिल्ली से पहाड़ जा रही इस कार में दस लोग सवार थे। इस हादसे में वैन में सवार सभी लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक बच्ची को हायर सेंटर रेफर किया गया।

प्राप्त समाचार के मुताबिक नेशनल हाईवे पर चिलकिया पावर हाउस के पास एक ईको वैन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बताया जा रहा है कि यह वैन UK 19 TA0722 नारायण बिहार दिल्ली से पौड़ी के नागचुलाखाल जा रही थी। वैन में खीमानंद पुत्र अंबा दत्त निवासी भतरौजखान, राजे सिंह पुत्र देव सिंह निवासी बुंगीधार (पौड़ी), गणेश चन्द्र पुत्र तारा दत्त निवासी थैलीसैण, महेशी देवी पत्नी मोहन राम निवासी जगतपुरी (पौड़ी), गौरव पुत्र भूर सिंह निवासी मौलेखाल सल्ट (अल्मोड़ा), चालक मनवर सिंह रावत उर्फ मन्नू पुत्र मान सिंह निवासी थैलीसैंण, प्रताप सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी पौड़ी, गरिमा (5 वर्ष) पुत्री बलवंत सिंह निवासी वसंत विहार दिल्ली, पुष्पा पत्नी बलवंत सिंह निवासी वसंत विहार दिल्ली और यश (4 वर्ष) पुत्र बलवंत सिंह निवासी वसंत विहार दिल्ली सवार थे।
मंगलवार की सुबह करीब 3:30 बजे यह एक्सीडेंट हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वैन में सवार लोगों को रेस्क्यू किया।
पुलिस के मुताबिक सभी लोगों को चोटे आई हैं लेकिन दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए है। सभी घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल एक बालिका को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page