Connect with us

उत्तराखण्ड

BREAKING NEWS- महिला का हाथ और पुरुष की कटी टांगें मिलने से सनसनी।

बाजपुर। उधम सिंह नगर में एक सनसनीखेज मामला उस वक्त सामने आया जब केलाखेड़ा के ग्राम रमपुरा काजी में एक महिला व एक पुरुष की 2 टांगे और एक पंजा बोर नदी में दिखाई दिया। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।पुलिस द्वारा शवों की खोजबीन की जा रही है। बता दें कि केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरा काजी से बीते दिनो एक महिला संदिग्ध परिस्थिति में गायब हुई थी। जिसको लेकर पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी वहीं पुलिस को सूचना मिली की बोर नदी में एक टांग दिखाई दे रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शव की खोजबीन शुरू की तो कुछ दूरी पर दो टांग और एक पंजा नदी में मिला। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बाजपुर सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी, फोरेंसिक, डॉग स्क्वायड, जल पुलिस सहित आसपास के थाना क्षेत्र की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा लोगों की मदद से शवों की खोजबीन की जा रही है। बाजपुर सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा शवों की खोजबीन की जा रही है और लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page