Connect with us

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत बनाएगा नगर का सिटी फॉरेस्ट, मिलेगी औषधीय पौधों की जानकारी

लोगों की सेहत बनाएगा नगर का सिटी फॉरेस्ट, मिलेगी औषधीय पौधों की जानकारी

(सलीम मलिक)

रामनगर। शहर से सटे क्षेत्र में जल्द ही लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन के साथ ही औषधीय पौधों की जानकारी भी मिलेगी। सेहत के साथ ज्ञान का यह अभिनव प्रयोग रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज नवनिर्मित “सिटी फॉरेस्ट” में किया जायेगा। जो कोसी बैराज के पास लगभग बनकर तैयार हो चुका है। आगामी माह में इस नगर वन को जनता के लिए खोला जाएगा। गौरतलब है कि रामनगर वन प्रभाग ने कोसी बैराज से लेकर कोसी नदी के नए पुल तक पुराने स्मृति वन के स्थान पर नगर वन “सिटी फॉरेस्ट” के तौर पर विकसित किया है। इस नगर वन में लोगों के घूमने के लिए मार्ग बनाए गए है। इन मार्गो के किनारे औषधीय पौधों को लगाया गया है। पौधों के बारे में विस्तार से जानकारी को बोर्ड बनाए गए हैं। जिससे लोग इन औषधीय पौधों के गुणों के बारे में जानकर अपने आवास के आसपास औषधीय पौधों को लगाकर इनका लाभ ले सकें। यह सिटी फॉरेस्ट कोसी नदी व जंगल से नगर वन लगा हुआ है। जिसके चलते घूमने आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिहाज से जंगली जानवरों से बचाव के लिए डबल सोलर फेसिंग की गई। सोलर फेसिंग की देखरेख के लिए नगर वन में वन कर्मियों की तैनाती के साथ ही यहां घूमने आने वालों की सुरक्षा के भी सभी इंतजाम नगर वन में किए गए है।दूसरी ओर रामनगर वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन कुमार के मुताबिक इस नगर वन को जल्द ही जनता के लिए खोल दिया जाएगा। शहर के आसपास वॉकिंग करने वालों के लिए यह विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। इसके सफल संचालन के लिए जनता के लिए मामूली रूप से शुल्क निर्धारित किया जाएगा। इसी शुल्क से नगर वन की देखरेख की जाएगी। नगर वन में अराजक तत्वों की भीड़ न लगे, इसके लिए वन कर्मियों की तैनाती की जाएगी। जिससे यहां घूमने आने वालों को किसी भी तरह की असुविधा न हो सके। इस सिटी फॉरेस्ट को आम जनता के ‌लिए सुबह व शाम को ही खोला जाएगा।उम्मीद की जा रही है कि 5 जून तक यह सिटी फॉरेस्ट आम लोगों के लिए खोल दिया जायेगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page