Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को भारी बारिश के बीच खटीमा में सैर पर निकले। उन्होंने लोगों से मुलाकात कर समस्याएं सुनी। उन्होंने समस्याओं पर अधिकारियों को उचित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब भी जिलों के दौरे पर जाते हैं तो माॅर्निंग वॉक पर निकल कर ग्राउंड लेवल पर गुड गवर्नेंस का रियलिटी चेक जरूर करते हैं। अभी गैरसैंण भराड़ीसैण में विधानसभा सत्र के दौरान भी मुख्यमंत्री ग्राउंड जीरो पर निकले और दीवालीखाल में स्थानीय लोगों की समस्याओं से न केवल रूबरू हुए बल्कि लोगों की समस्याओं को दूर करने का काम भी किया।

इधर मुख्यमंत्री धामी सोमवार को खटीमा भ्रमण के दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले। सुबह से हो रही तेज बारिश के बावजूद सीएम ने तय किया कि वह वॉक पर जाएंगे और आमजन की समस्याओं से वाकिफ होंगे। खटीमा में वॉक के दौरान उन्होंने तमाम लोगों से भेंट की और छाते के नीचे खड़े होकर ही उन्होंने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का निदान करने का प्रयास किया।

मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि व्यस्ततम दिनचर्या के बीच सुबह का समय ही ऐसा होता ह,ै जब वहे तसल्ली से आमजन के बीच रहकर उनकी बातों को सुन सकते हैं। इसीलिए हमेशा कोशिश रहती है कि जिला भ्रमण के दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकलकर लोगों को सुना जाए और उनकी समस्याओं पर एक्शन लिया जाए।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page