Connect with us

उत्तराखण्ड

DGP अशोक कुमार का इंस्पेक्टर अशोक कुमार पर एक्शन, यौन शोषण की शिकायत पर किया सस्पेंड।

ऊधमसिंह नगर। पुलिस विभाग के एक इंस्पेक्टर पर यौन शोषण का इल्जाम लगा है। एक शिकायत के सिलसिले में कोतवाली पहुंची महिला के साथ वहां के इंचार्ज पर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप हैं। राज्य के पुलिस प्रमुख ने आरोपी इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

ऊधमसिंह नगर के जसपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यौन शोषण का आरोप लगा है।एक महिला ने उनके खिलाफ राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस महानिदेशक ने उधमसिंह नगर के पुलिस कप्तान को आरोपी कोतवाल पर एक्शन लेने को कहा। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के आदेश का पालन करते हुए पुलिस कप्तान टी मंजूनाथ ने आरोपी जसपुर कोतवाल अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

आरोपी इंस्पेक्टर अशोक कुमार इससे पहले किच्छा, मल्लीताल (नैनीताल) के भी कोतवाल रह चुके हैं।वह लंबे समय तक रामनगर में सब इंस्पेक्टर रहे।

बताया जा रहा है कि जिस महिला ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया, उसने इस मामले से संबंधित एक वीडियो क्लिप भी साक्ष्य के तौर प्रस्तुत की, जिसके बाद DGP को आरोपी इंस्पेक्टर अशोक कुमार पर तत्काल एक्शन लेना पड़ा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page