Connect with us

उत्तराखण्ड

संदिग्ध परिस्थितियों में मिले चिकित्सक दंप‌त्ती के शव, आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

काशीपुर। ऊधमसिंहनगर जिले के काशीपुर की सैनिक कालोनी में चिकित्सक और पत्नी के शव बिस्तर पर संदिग्ध अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। आशंका जताई गई है कि दंपत्ति ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त की है। मृतक दंपत्ति की दो संतान हैं एक पुत्र व एक पुत्री है।

आज सुबह सैनिक कालोनी 50 वर्षीय डॉ इंद्रेश शर्मा व उनकी पत्नी वर्षा शर्मा के शव आज सुबह संदिग्ध अवस्था में  बिस्तर पर मिले। घर में उनका पुत्र इशान आज सुबह जब उठा तो काफी देर तक जब उसके माता-पिता नहीं उठे। कमरे में जाकर देखा तो दोनों मृत अवस्था में पड़े थे। इशान ने पड़ोसियों को रोते हुए जानकारी दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

प्रथम दृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक चिकित्सक चामुंडा मंदिर के पास स्थित एक चिकित्सालय में कार्यरत थे। बताया जाता है कि उनकी पत्नी को असाध्य बीमारी थी जिसके चलते वह संभवत तनाव में थे। चिकित्सक की पुत्री का विवाह जसपुर में हुआ है। माता पिता की मौत की जानकारी पाकर वह भी पहुंच गई।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page