Connect with us

उत्तराखण्ड

नशे पर वार- महिला समेत पांच नशा कारोबारी गिरफ्तार, 15 लाख का गांजा बरामद

देहरादून। रायवाला थाना पुलिस ने 4 पुरूष तथा 1 महिला अवैध नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया हैं। अभियुक्तों के कब्जे से 15 लाख अनुमानित कीमत का 58 किग्रा अवैध गांजा, बिना नम्बर की हुडंई कार, इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद किया गया हैं। 

ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को सार्थक किये जाने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध कडी कार्यवाही करने के लिये सभी अधीनस्थों को कडे निर्देश निर्गत किये गये हैं। निर्गत निर्देशों के क्रम में सम्पूर्ण जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन तथा नशा तस्करों पर अंकुश लगाये जाने हेतु लगातार सत्यापन, सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में आज थाना रायवाला क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान हरिद्वार की ओर से एक संदिग्ध बिना नम्बर की क्रेटा कार आती दिखाई दी, जिसे चैकिंग हेतु रोकने का इशारा किया गया तो पुलिस बल को देखकर वाहन चालक द्वारा वाहन को तेजी से वापस मोडकर वहां से भागने का प्रयास किया गया। जिसे पुलिस बल द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेर-घोट कर पकड लिया गया। भागने का कारण पूछने पर वाहन चालक कोई जवाब नहीं दे पाया, संदिग्धता प्रतीत होने पर वाहन की चैकिंग की गई तो वाहन में चालक सहित 03 अन्य पुरूष एवं एक महिला बैठी थी। वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में से 58 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया।

अभियुक्तगणो को कारण गिरफ्तारी बताते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणो दीपक कुमार पुत्र राजकुमार निवासी लाल कोठी लालजी वाला हरिद्वार उम्र 34 वर्ष लगभग, सुनील आर्य पुत्र स्व निरंजन लाल निवासी खडखडी थाना कोतवाली हरिद्वार उम्र 28 वर्ष, इस्तकार पुत्र सत्तार निवासी ग्राम एथल थाना पथरी हरिद्वार उम्र 19 वर्ष लगभग, रियाज पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम एथल थाना पथरी हरिद्वार उम्र 19 वर्ष लगभग व महिला अभियुक्ता पूजा देवी पत्नी दीपक कुमार निवासी लालजीवाला हरिद्वार उम्र 32 वर्ष के विरुद्ध थाना रायवाला पर मुकदमा अपराध सख्या 271/23 धारा 8/20/27।/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगणों से सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वह सभी यह गांजा मुजफ्फरनगर के एक व्यक्ति आमिर द्वारा 10000 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराया जाता है। जिसे वह सभी छोटी-छोटी पुडियों में हर की पैडी, ऋषिकेश, मुनी की रेती, रायवाला आदि स्थानो पर बाबओ और स्थानीय युवको को 25000 से 30000 रुपये प्रति किलो के रेट से बेचते है। जिससे उन्हे काफी मुनाफा होता है तथा मुनाफे की धनराशि को वह सभी आपस में बांट लेते हैं। अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार भी उन सभी ने गांजा बेचकर हुए मुनाफे से प्राप्त धनराशि से ही खरीदी है, जिसका इस्तेमाल वो नशा तस्करी के लिये करते हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया की वांछित अभियुक्त आमिर उर्फ किफायत निवासी मुज्जफरनगर की तलाश हेतु प्रयास जारी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page