Connect with us

उत्तराखण्ड

बड़ी खबर- देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 युवतियां समेत पांच लोग गिरफ्तार।

उत्तराखण्ड। मसूरी में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को पिछले कुछ दिनों से मसूरी में देह व्यापार का धंधा किए जाने की शिकायत मिल रही थी। इसी के मद्देनजर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए थी। रविवार को पुलिस को सूचना मिली की देह व्यापार से जुड़े लोग मसूरी में मौजूद हैं। इसी सूचना पर कार्रवाई की गई। पुलिस के साथ ही एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और एक स्वयं सेवी संस्था के सदस्यों को साथ लेकर मसूरी में छापेमारी की गई।


पुलिस की छापेमारी में दो महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पूछताछ की तो गिरोह के कामकाज के तरीके को सुन कर वो भी हैरान रह गई।


दरअसल हरियाणा का रहने वाला सोनू नाम का शख्स इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड निकला। पता चला कि सोनू पहले मसूरी के एक होटल में काम करता था। अभी हाल में वो मसूरी लौटा था और यहां उसने स्पा सेंटर का ऑनलाइन बिजनेस प्रोफाइल बनाया और इसके बाद लोगों से संपर्क करने लगा। व्हाट्सअप पर लड़कियों की तस्वीरें ग्राहकों को भेजी जाती और ग्राहकों के बताए स्थान पर लड़कियों को भेज दिया जाता।


पुलिसिया कार्रवाई में सोनू के साथ ही दो लड़कियां भी पकड़ी गईं हैं। इसके साथ ही दो अन्य युवकों को भी हिरासत में लिया गया है। इन लोगों के पास से एक एसयूवी भी बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस गिरोह के बारे में जानकारी ले रही है।राज्य के हिल स्टेशनों पर देह व्यापार का धंधा पिछले कुछ दिनों में तेजी से पसरता जा रहा है। शनिवार को हल्द्वानी में सेक्स रैकेट का खुलासा किया था।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page