Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां सड़क हादसे में 5 की मौत

यहां सुबह-सुबह दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर तोता घाटी से आगे सफेद पहाड़ में आज सुबह 6.30 बजे एक कार इगनिश संख्या यूपी 15 डीएल- 1061करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। वाहन में सवार सभी 5 व्यक्तियों की मौके पर मृत्यु हो गई है। पावकी देवी क्षेत्र के व्यासी-तोताघाटी के मध्य एक कार के खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई है। बताया जा रहा है कि कार में सवार पांच लोगों की मृत्यु हो गई है ,वह सभी शादी की खरीददारी करके ऋषिकेश से अपने गांव चमोली जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान


1-पिकी उम्र 25 वर्ष पुत्री त्रिलोक सिंह ग्राम बाक तहसील थराली जनपद चमोली।

2- प्रतापसिह उम्र 40 वर्ष पुत्र देवसिह ग्राम बाक तहसील थराली जनपद चमोली ।


3- भागीरथी देवी पत्नी प्रताप सिंह उम्र 36 वर्ष ग्राम बाग,जनपद चमोली

4- विजय उम्र 15 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह पता उपरोक्त,

5- मन्जु पुत्री प्रताप सिंह उम्र 12 वर्ष।

बहरहाल sdrf और पुलिस शवों को खाई से निकालने के रेस्क्यू में जुटी हुई है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page