Connect with us

उत्तराखण्ड

आखिर इस वजह से हो रहा है सिटी बस का संचालन कम,पढ़े खबर

प्रदेश में अब धीरे-धीरे सिटी बसों की संख्या घटती जा रही है। आलम ये है कि एक समय में जो बसें 319 के करीब चलती थी, वो आज घटकर केवल 160 ही चल रही हैं। सिटी बस संचालकों का कहना है कि बसों का संचालन दिन प्रतिदिन महंगा होता जा रहा है। तेल के बढ़ते दामों, डग्गामारी, और स्पेयस पार्टस के महंगा होने से सिटी बस संचालक बसों का संचालन बंद कर रहे हैं।


महानगर सिटी बस यूनियन के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल का कहना है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद विक्रमों की फूटकर सवासियों पर प्रशासन कोई रोक नहीं लगा रहा है। साथ ही शहर में पांच हजार से ज्यादा ई रिक्शा चलने से सिटी बसों में सवारियां नहीं पहुंच रही हैं।


बसों का संचालन कम होने से लोगों के सामने रोजी-राटी का भी संकट हो गया है। इन बसों में काम करने वाले चालक और परिचालकों के परिवार भी इन्हीं पर निर्भर रहते हैं। लेकिन, अब संचालन बंद होने उनका रोजगार भी छिन रहा है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page