Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा जल्द दे सकती है कांग्रेस को झटका

उत्तराखंड में भाजपा जल्द ही कांग्रेस को एक बड़ा झटका दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीएम धामी के उप चुनाव से पहले ही भाजपा कांग्रेस को एक बहुत बड़ा झटका देने की तैयारी में है।


गौरतलब है कि साल 2016 में कांग्रेस में बड़ी टूट-फूट हुई थी। जिसके बाद उत्तराखंड की राजनीति पूरी तरह से बदल गई थी। तब कई सारे कांग्रेस के बड़े नेता भाजपा में शामिल हुए थे। जिन्हें सरकार में अहम पद मिले। वहीं 2022 विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस ने भाजपा को झटका दिया था। दरअसल यशपाल आर्य और संजीव आर्य भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे।

अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बताया जा रहा है कि अगर कोई उलटफेर नहीं हुआ तो बहुत जल्द कांग्रेस के कद्दावर नेता जो कांग्रेस में मंत्री पद सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, वो भाजपा में आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह नेता पिछले कुछ दिनों में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के साथ-साथ कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मिल चुके हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page