Connect with us

उत्तराखंड दर्शन

मुख्यमंत्री धामी ने रामनवमी के दिन किया कन्या पूजन,पत्नी संग लिया नौ देवियों का आशीर्वाद

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी नवमी पर आज सुबह पत्नी के साथ कन्या पूजन किया। भोजन कराने के बाद उन्होंने कन्याओं के साथ थोड़ा समय भी व्यतीत किया।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चैत्र नवरात्रि के नवमी पर मुख्यमंत्री आवास में कन्या पूजन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्व के कल्याण एवं शांति के लिए ‘सर्वे भवंतु सुखिन:’ की भावना से नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। धामी ने कन्याओं से उनकी इच्छा भी जानी। उनके साथ बातचीत की। इस दौरान बच्चियां भी बेहद खुश नजर आईं। कन्याओं के साथ सीएम धामी ने तस्वीरें भी खिंचवाई। उन्होंने कन्याओं से आशीर्वाद लिया।


नवमी के पावन पर पर्व कन्या पूजन करने के साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को भी शुभकामनाएं दी और इसके महत्व पर भी अपनी बात रखी। इस मौके पर सीएम धामी ने लिखा ‘ समस्त प्रदेशवासियों को सम्पूर्ण मानवता के आदर्श मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचन्द्र जी के अवतरण दिवस के पावन पर्व रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, भगवान श्रीराम आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड दर्शन

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page