Connect with us

उत्तराखण्ड

कर्नल कोठियाल थाम सकते हैं भाजपा का दामन

राज्य में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भाजपा के सूत्रों के अनुसार कर्नल कोठियाल एक-दो दिन में भाजपा का दामन थाम सकते हैं।


कोठियाल ने हाल में आम आदमी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था। पांचवीं विधानसभा के लिए हुए चुनावों में अजय कोठियाल ने गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने आप संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना त्यागपत्र भेजा था।


अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी साझा करते हुए कर्नल कोठियाल ने त्यागपत्र की प्रति भी पोस्ट की थी। उनके साथ ही आप के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय और छात्र विंग के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने भी पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page