Connect with us

गढ़वाल

DGP ने किया प्रशासनिक भवन का निरीक्षण,अधिकारियों की ली बैठक।

देहरादून।पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार आज आई0आर0बी0 द्वितीय देहरादून में स्थित प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों बैठक भी ली।

बैठक के दौरान वाहिनी के प्रस्तावित निर्माण कार्यों का प्रस्तुतिकरण दिया गया। तत्पश्चात पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा आई0आर0बी0 द्वितीय वाहिनी को हरिद्वार से ईस्ट होप टाउन सुद्धोवाला देहरादून में स्थानान्तरित करने के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी।

इस बैठक में पी0वी0के0 प्रसाद एडीजी पीएसी, सैंथिल अबुदई प्रभारी डीआईजी पी0एम0,अरूण मोहन जोशी डीआईजी पीएसी/एटीसी,विमला गुंज्याल डीआईजी सतर्कता/पीएसी मुख्यालय,बरिन्दरजीत सिंह सेनानायक आई0आर0बी0 द्वितीय,मंजूनाथ टी0सी0 पुलिस अधीक्षक रेलवे, मनोज कत्याल उप सेनानायक, आई0आर0बी0 द्वितीय,मातवर सिंह सहायक सेनानायक, आई0आर0बी0 द्वितीय एवं जेई पुलिस मुख्यालय तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in गढ़वाल

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page