Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां माँ ने घोटा ममता का गला, बेटी को दिया जहर

हरिद्वार।यहां माँ से बड़ा ममता का कोई स्वरुप नहीं हो सकता लेकिन माँ ही ममत्व का गला घोंट दे तो फिर मायने ही बदल जाते है। ऐसा ही एक मामला रुड़की में देखने को मिला है, जहां एक सौतेली मां ने संपत्ति के लिए अपनी एक बेटी को खाने में जहर दे दिया। बड़ी बहनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर देखते हुए युवती को एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

रुङकी के गंगनहर कोतवाली प्रभारी इश्वार्य पाल ने बताया की ईशा कटारिया निवासी प्रीत विहार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी सौतेली मां उनसे अच्छा बर्ताव नहीं करती है क्योंकि उसके पहले पति से भी एक बेटा है। सौतेली मां मकान पर कब्जा कर उन्हे बाहर निकाल देना चाहती है। जिसके चलते ही दो दिन पूर्व उसकी बहन निम्मी को सौतेली मां ने खाने में जहर दे दिया था। जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया गया था। वहां अल्ट्रासाउंड किया गया तो पता चला कि उसके पेट में पारा पाया गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page