Connect with us

उत्तराखण्ड

मेधावियों को एसएसपी पंकज भट्ट ने किया सम्मानित

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का CBSE board परीक्षा 2022 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों के बच्चों को एसएसपी पंकज भट्ट नैनीताल द्वारा पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी के सभागार में सम्मानित करते हुए बच्चों को कड़ी मेहनत व परिश्रम करने तथा उनके माता-पिता को अपना अमूल्य योगदान के लिए बधाई दी गई है। सभी बच्चों द्वारा बोर्ड परीक्षा में 80% से अधिक अंक अर्जित किए गए हैं जिसकी सराहना करते हुए लगातार इसी प्रकार अच्छी शिक्षा प्राप्त करने तथा शीर्ष स्थानों पर जाकर नैनीताल पुलिस परिवार का नाम रौशन करने की शुभकामनाएं भी दी गई है। एसएसपी नैनीताल द्वारा नैनीताल पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों के लिए Career Counselling Session भी आयोजित कराए जाने का निर्णय लिया गया है। Career Counselling में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए Career Counseller/expert तथा नैनीताल पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा भी मार्गदर्शन किया जाएगा। जिससे बच्चे अपनी प्रतिभा के आधार पर लक्ष्य चिन्हित कर सफलता पा सकें।


एसएसपी पंकज भट्ट ने कु0 भूमिका पुत्री निरीक्षक कैलाश भैसोडा, डी0आई0जी0 कैम्प हल्द्वानी- हाईस्कूल 95%, देवराज वर्मा, पुत्र कांस्टेबल नारायण वर्मा थाना बनभूलपुरा- इण्टर 91.8%, गौरव जोशी पुत्र कांस्टेबल आनन्द जोशी, डीआईजी कैम्प हल्द्वानी इण्टर 91%, कु0 अनुष्का आर्या पुत्र उप निरीक्षक अनिल कुमार, कोतवाली हल्द्वानी हाईस्कूल 92%, कु0 प्रशस्ति चन्द्रा पुत्री कांस्टेबल परवीन कुमार,

थाना मुखानी हाईस्कूल 90.2%, अंशुल कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार, उप निरीक्षक दूर संचार नैनीताल हाईस्कूल 89.4%, कु0 अंतरा कुमारी पुत्री राजेंद्र कुमार, उप निरीक्षक दूरसंचार नैनीताल, हाईस्कूल 89.2%, कु0 दीवांजलि पुत्री हे0 का0 प्रो0 खुशाल सिंह नगरकोटी, कोतवाली हल्द्वानी इण्टर 88%, कु0 दमनजीत बल पुत्री कांस्टेबल मनजीत सिंह, थाना चोरगलिया हाईस्कूल 88%, कु0 तनु पुंडीर पुत्री कांस्टेबल राजेन्द्र पुंडीर, कोतवाली रामनगर हाईस्कूल 87.5%, कु0 आंकाक्षा बिष्ट पुत्री

मंजू सिंह बिष्ट, डे0 हवालात हाईस्कूल 87.2%, कु0 स्नेहा जोशी पुत्री उप निरीक्षक रेडियो नैनीताल एमएम जोशी, इण्टर 87%, कु0 मानसी मेहर, पुत्री कांस्टेबल अर्जुन सिंह मेहर थाना बनभूलपुरा, इण्टर 87%, निखिल सिंह पुत्र कांस्टेबल महेन्द्र सिंह थाना भीमताल हाईस्कूल 86.6%, कु0 सोनी मेहर पुत्री कांस्टेबल बसंन्त मेहर हमराह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल इण्टर 86%, कु0 प्रज्ञा सिंह पुत्री

महिला कांस्टेबल शकुंतला थाना तल्लीताल हाईस्कूल 85%, कु0 आयुषी गोस्वामी पुत्री कांस्टेबल ललित गिरी डे0 हवालात हल्द्वानी, हाईस्कूल 85%, निखिल वर्मा पुत्र कांस्टेबल नारायण वर्मा थाना बनभूलपुरा, हाईस्कूल 82%, कु0 प्रियांशी रानी पुत्री म0कानि0 संतोष रानी थाना बनभूलपुरा हाईस्कूल 81.2%, आयुष कोहली पुत्र उप निरीक्षक नारायण कोहली हाईस्कूल 80.4%, हिमाशुं कम्बोज पुत्र कांस्टेबल लेखराज कम्बोज चौकी बैलपडाव थाना कालाढुंगी हाईस्कूल 80%, प्रियांशु सिंह पुत्र कांस्टेबल महेंन्द्र पाल कोतवाली रामनगर हाईस्कूल 80%, कु0 खुशी आर्या पुत्री कांस्टेबल दीप चन्द्र हाईस्कूल 79.8% को सम्मानित किया।


इस मौके पर अधीक्षक अपराध एवं यातायात नैनीताल जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी एप्स नितिन लोहली, क्षेत्राधिकारी यातायात नैनीताल विभा दिक्षित मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page