Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां राफ्टिंग कर्मी ने मुंबई से आए टूरिस्ट का सिर फोड़ा, इतने लोगों पर मुकदमा दर्ज

राज्य में अतिथियों को भगवान का दर्जा दिया जाता है मगर यहां पर अतिथि देवो भव: की परंपरा को एक बार फिर कुछ राफ्टिंग कर्मचारियों ने शर्मसार कर दिया है।


योगनगरी ऋषिकेश में जानकारी मिल रही है कि राफ्ट ले चले जाते वक्त चारधाम दर्शन को आए एक तीर्थयात्री को कर्मचारियों से हल्का सा धक्का लगा। यात्री ने सिर्फ ध्यान से चलने के कहा, तो इस पर कर्मचारी भड़क गये और हाथापाई पर उतर आए। उन्होंने पिटाई करते हुए यात्री का सिर फोड़ दिया। वहीं, सरेआम हुई इस घटना में मुनिकीरेती पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक नामजद समेत 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।


थानाध्यक्ष रितेश शाह के मुताबिक, यह घटना आस्थापथ की बताई जा रही है। राफ्ट कर्मचारियों ने खारास्रोत में एक राफ्टिंग कंपनी के दफ्तर के बाहर मुंबई निवासी केतन रावल निवासी अंधेरी, मुंबई को घेरकर उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए पहले गाली-गलौज की और इसके बाद उसके साथ मारपीट भी की। पीड़ित केतन की शिकायत पर अरुण और 15 अज्ञात लोगों के आईपीसी की धारा 147, 323, 504 व 506 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी अरुण फरार चल रहा है और उसकी तलाश के साथ ही अज्ञातों की पहचान के प्रयास जारी हैं। दावा किया गया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page