Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां गेस्ट हाउस के कमरे के बेड के भीतर मिली महिला की लाश,जांच में जुटी पुलिस

देहरादून के राजपुर रोड़ स्थित कपूर गेस्ट हाउस के एक कमरे में बेड के भीतर महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है है कि युवती का शव सड़ा-गला हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच और मामले की जांच शुरू कर दी।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शव एक से डेढ़ माह पुराना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जिस कमरे में महिला रह रही थी। उसी कमरे में बेड में महिला का शव रखा गया था। पुलिस इस मामले को प्रथम दृष्टया हत्या मान रही है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ उसका पति भी रुका था, लेकिन पति का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। शव अधिक दिन पुराना होने के चलते पता लगाना मुश्किल है हत्या कैसे हुई है।


कमरे से दुर्गंध आने से आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरा खोल कर देखा तो बैड के भीतर महिला का सड़ा गला शव पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और महिला मसूरी में ही कार्यरत थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page