Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां महिला की हुई संदिग्ध मौत, 6 वर्ष पहले हुआ था प्रेम विवाह

लालकुआं। अचानक तबियत बिगड़ने से एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई।  उसका अस्पताल में उपचार चल रहा था। मृतका ने 6 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। लेकिन मायके वाले इससे नाखुश थे। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 5 सुभाष नगर निवासी मंजर खान की पत्नी जेबा खान उर्फ हिना 27 वर्ष की बीते दिनों तबियत खराब हो गई। जेबा के दो नन्हे मुन्ने बेटे हैं, जिसमें बड़ा पुत्र 4 साल एवं छोटा 1 वर्ष का है। उसका मायका भी वार्ड नंबर 5 में ही है। हिना के पिता आबिद अंसारी भी वार्ड नंबर 5 में ही निवास करते हैं। 6 वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग के बाद दोनों का विवाह हुआ था, परंतु उक्त विवाह में मायके वालों की रजामंदी नहीं थी।

बताया जा रहा है कि मंजर और जेबा का वैवाहिक जीवन एकदम दुरुस्त चल रहा था कि 6 दिन पूर्व अचानक जेबा की तबीयत खराब हुई। जिसे पहले बरेली और उसके बाद हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां बीती शाम जेबा की मौत हो गई। इस घटना से मृतका के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page