Connect with us

उत्तराखण्ड

महिलाओं की ऐतिहासिक जीत: डीएम ने खुद की मुहर से की शराब की दुकानों की रद्दीकरण घोषणा, आज से आंदोलन समाप्त

महिलाओं की ऐतिहासिक जीत: डीएम ने खुद की मुहर से की शराब की दुकानों की रद्दीकरण घोषणा, आज से आंदोलन समाप्त

रामनगर (एटम बम )।
शुक्रवार को जससागांजा में आयोजित जनता दरबार में महिलाओ की आवाज बुलंद रही। कई दिनों से शराब की दुकानों के खिलाफ संघर्ष कर रही महिलाओं की जीत उस समय दर्ज हो गई, जब जिलाधिकारी वंदना ने खुद सार्वजनिक मंच से घोषणा की कि नैनीताल जिले में आबकारी आयुक्त के आदेश पर चार शराब की दुकानें निरस्त कर दी गई हैं।

डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा— “मैंने स्वयं निरस्तीकरण की फाइलों पर हस्ताक्षर किए हैं। इसलिए अब आंदोलन की कोई आवश्यकता नहीं है। आप निश्चिंत रहें, शराब की दुकानें अब नहीं खुलेंगी।”

यह खबर सुनते ही जनता दरबार तालियों से गूंज उठा।
पाटकोट से आई सिस्टर मंडल की बबीता बिष्ट और तुलसी छिमवाल समेत तमाम महिलाओं की आंखों में राहत और गर्व के आंसू थे। उन्होंने मौके पर ही घोषणा कर दी कि “आज हमारा अंतिम धरना है, अब आंदोलन समाप्त किया जाता है।”

महिलाओं की एकजुटता ने दिखाया असर

इस ऐतिहासिक निर्णय के पीछे गांव की महिलाओं की एकजुटता और लगातार संघर्ष रहा है। पाटकोट की बहनों ने न केवल शराब के खिलाफ मोर्चा खोला, बल्कि जनसमस्याओं को भी गंभीरता से उठाया।

डीएम के सामने रखीं पाटकोट की बड़ी मांगे

इस मौके पर महिलाओं ने पाटकोट क्षेत्र की कई अन्य समस्याओं को भी डीएम के समक्ष उठाया:

  • 4 ट्यूबवेल की माँग
  • स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति हेतु अस्पताल व्यवस्था सुधार की गुहार
  • इंटर कॉलेज में NCC और NSS की मांग
  • ATM और बैंक सुविधा की मांग
  • पेयजल की समस्या का समाधान

महिलाओं ने पाटकोट में विशेष डीएम दरबार की भी मांग रखी, जिस पर डीएम ने सहमति जताते हुए आश्वासन दिया कि “जल्द ही वहां डीएम दरबार आयोजित किया जाएगा और सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा।”

आंदोलन के समर्थन में मीडिया और समाज

इस जनआंदोलन को मीडिया का भरपूर समर्थन मिला। महिलाओं ने सभी मीडिया बंधुओं का आभार जताया और कहा कि “आपके सहयोग से हमारी आवाज सरकार तक पहुंची, और आज हम जीतकर लौट रहे हैं।”

अंतिम में यही कहा गया—

“यह जीत केवल शराबबंदी की नहीं, बल्कि महिला शक्ति, एकजुटता और लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत है। हम डीएम महोदया का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने हमारी बात को गंभीरता से सुना और कार्यवाही की।”


एटम बम आप तक ऐसे ही सच्ची और जनहित की खबरें पहुंचाता रहेगा।
खबर पसंद आई हो तो शेयर करें, और www.atombombnews.com पर पढ़ते रहें ऐसी ही खबरें।

Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page