Connect with us

उत्तराखण्ड

सौंदर्यीकरण के नाम पर दुकानें तोड़ने के फरमान का विरोध शुरू, सड़क पर उतरेंगे व्यापारी

हल्द्वानी। सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध शुरू हो गया है। व्यापार मंडलों ने संघर्ष समिति बनाकर आंदोलन का फैसला किया है। शुक्रवार को इसकी घोषणा की जाएगी।

 जिला प्रशासन के द्वारा शहर के सौन्दर्यीकरण के नाम पर व्यापारियों की दुकानों को तोड़ने का जो फरमान सुनाया गया है उसके खिलाफ शहर के सभी व्यापारी संगठन और पीड़ित व्यापारियों द्वारा एक संयुक्त व्यापारी संघर्ष समिति की गठन किया गया है। हिन्दू धर्मशाला में हुई बैठक में तय किया गया कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। बैठक में वृहद आंदोलन की रणनीति तैयार की गई है। आज नगर निगम के निवर्तमान मेयर डाॅ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला से मिलकर व्यापारियों को राहत दिलवाने के लिए सुबह उनके निवास पर मुलाकात की गई, इसके बाद दो बजे हिंदू धर्मशाला में बैठक कर रणनीति बनाई गई है, जिसमें प्रथम चरण में सांकेतिक जलूस निकाल कर आंदोलन का आगाज किया गया।

कल शुक्रवार से सभी दुकानों में काले झंडे लहराकर विरोध किया जायेगा, एक बजे से हिंदू धर्मशाला में प्रेस वार्ता कर अगली लड़ाई का खुलासा किया जायेगा, आज से आंदोलन का आगाज हो गया है, अब लड़ाई को मुकाम तक पहुँचने तक लड़ाई लड़ी जाएगी। संयुक्त व्यापारी संघर्ष समिति में व्यापारी प्रतिनिधि विपिन गुप्ता, हर्ष वर्द्धन पांडे,योगेश शर्मा,मनोज जायसवाल, संदीप सक्सेना, दलजीत सिंह दल्ली, मुकेश डिंगड़ा, गोविंद बगडवाल, राजीव जायसवाल,सतवंत सिंह अरोड़ा, विकास डिंगड़ा,मोहम्मद अनीस, राजू जोशी, विनय वर्मा,अशोक कुमार, बलबीर सिंह,संजय कश्यप, बलविंदर सिंह,इंदरजीत सिंह, डॉ बसन्त बाबा,गौरव गुप्ता ,सागर अग्रवाल,पंकज कंसल सहित व्यापारियों की समिति बनी है, जो इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिए तैयार है। संघर्ष समिति द्वारा जिला प्रशासन से वार्ता हेतु धीरेंद्र रावत और हरिमोहन अरोड़ा को नियुक्त किया गया है। साथ ही सभी व्यापारी संगठन के जिलाध्यक्ष ,नगर अध्यक्ष उनके साथ रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page