Connect with us

उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ के इस इलाके में तीन नहीं चार लोगों की हुई थी हत्या, सनसनी

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट क्षेत्र के दूरस्थ गांव बुरसम में शुक्रवार तड़के तीन नहीं चार महिलाओं की हत्या की गई है। हत्या आरोपी संतोष राम की पत्नी का शव भी देर रात एक बंद घर से बरामद हुआ है।

बता दें कि संतोष नामक युवक ने पत्नी, पड़ोस के घर में सो रही अपनी ताई, भाभी और बहन की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस को आरोपी की पत्नी चंद्रकला (35 वर्ष) की लाश घटनास्थल से दस मीटर की दूरी पर मिली।

पुलिस ने प्रथम दृष्टया चौहरे हत्याकांड की वजह आपसी घरेलू विवाद बताया है। गंगोलीहाट से करीब 25 किलोमीटर दूरी पर बुरुसुम, पट्टी बोकटा गांव में छोलिया नृत्य (कुमाउंनी लोक नृत्य) पेशे से जुड़े शेर राम और मोहन राम का परिवार अगल-बगल रहता है।

शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बजे शेर राम की पहली पत्नी हेमंती देवी (68), बहू रमा देवी (25) पत्नी प्रकाश राम और मायके आई हुई विवाहिता बेटी माया (21) निवासी ग्राम डूनी घर के एक ही कमरे में सो रहे थे। जबकि, शेर राम की मूक-बधिर दूसरी पत्नी बसंती देवी दूध दुहने मकान के भूतल पर बनी गोशाला में गई थी।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page