Connect with us

उत्तराखण्ड

घरेलू कलह के चलते गटक लिया जहरीला पदार्थ, मौत

रूड़की। घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

उक्त मामला कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत आदर्शनगर सिंचाई विभाग काॅलोनी का है। घटना की बाबत वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेश गंगवार ने बताया कि विनोद पुत्र श्याम लाल सिंचाई विभाग में कार्यरत था।

घरेलू कलह के चलते आज सुबह उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे उपचार के लिए देहरादून रोड स्थित विनय विशाल हैल्थकेयर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गयी। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page