Connect with us

उत्तराखण्ड

खटीमा: पुलिस ने मात्र 12 घंटे में किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

ऊधम सिंह नगर पुलिस ने किया खटीमा मर्डर केस का खुलासा

एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ. मंजुनाथ टीसी  के निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस ने खटीमा क्षेत्र में हुए सनसनीखेज मर्डर का खुलासा कर दिया है। यह खुलासा मात्र 12 घंटे से भी कम समय में किया गया।

पुलिस ने अभियुक्त से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा 12 बोर बरामद किया है। एसएसपी ऊधम सिंह नगर ने पुलिस टीम को 1000 रुपये के इनाम की घोषणा की है।**

घटना का विवरण
दिनांक 30-07-2024 को समय 6:13 बजे, ग्राम प्रधान श्री जनक चन्द बिरिया मझौला ने सूचना दी कि बिरिया मझौला में गणेश चन्द की दुकान के सामने सड़क पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है, जिसके सिर से खून निकल रहा है और छाती पर गोली के निशान हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। वादी जय चन्द पुत्र स्व. प्रेम चन्द निवासी ग्राम बिरिया मझौला खटीमा की तहरीर पर तत्काल FIR NO-251/24 धारा 103(1) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत की गई।

पुलिस कार्रवाई
घटना के शीघ्र अनावरण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक अपराध रुद्रपुर, पुलिस अधीक्षक रूद्रपुर और क्षेत्राधिकारी खटीमा के निर्देशन में विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया। साथ ही SOG, सर्विलांस टीम और फोरेंसिक टीमों की मदद ली गई।

भौतिक सुरागरसी पतारसी और मृतक के शव के पास पड़ी टोपी की शिनाख्त के आधार पर तेज़ी से कार्यवाही करते हुए घटना के 8 घंटे से भी कम समय में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा 12 बोर बरामद किया गया और अभियोग में धारा 25(1ख) क आम्स अधिनियम की वृद्धि की गई।

अभियुक्त का बयान
अभियुक्त ने बताया कि मृतक और उसकी बचपन से दोस्ती थी। मृतक कुछ दिन पहले ही हिसार से लौटकर गांव वापस आया था। 29-07-2024 की रात को दोनों ने बिरिया मझौला में बैठकर शराब पी। इसके बाद मृतक ने अभियुक्त को अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध होने और उससे दूर रहने के लिए कहा, जिससे दोनों में विवाद हो गया और हाथापाई हुई। अभियुक्त ने अवैध तमंचा से मृतक की छाती पर गोली मार दी और पकड़े जाने के डर से मौके से भाग गया।

गिरफ्तार अभियुक्त:

विरेंद्र सिंह परिहार उर्फ वीरु पुत्र स्व. नैन सिंह परिहार, निवासी मझौला द्वितीय थाना खटीमा, जिला ऊधम सिंह नगर, उम्र- 37 वर्ष

बरामदगी:
अवैध तमंचा 12 बोर मय खोखा कारतूस

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page