Connect with us

उत्तराखण्ड

खाती रामनगर और बलदेव पीरूमदारा के BJP मण्डल अध्यक्ष बने

भाजपा नैनीताल ने घोषित किए मंडल अध्यक्ष, संगठन सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

हल्द्वानी:
भारतीय जनता पार्टी, जिला नैनीताल ने संगठन विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। यह नियुक्तियां भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास के अनुमोदन एवं विधानसभा पर्यवेक्षक गणों की सहमति से की गई हैं।

जिला चुनाव अधिकारी कुंदन परिहार द्वारा हस्ताक्षरित सूची के अनुसार नैनीताल जिले की तीन विधानसभा—भीमताल, कालाढूंगी और रामनगर—के अंतर्गत कुल 8 मंडल अध्यक्ष घोषित किए गए हैं।

घोषित मंडल अध्यक्ष इस प्रकार हैं:

भीमताल विधानसभा:

  • भीड़ापानी: नरेश न्याल
  • धारी: कृष्ण चंद्र
  • भीमताल नगर: कमल जोशी

कालाढूंगी विधानसभा:

  • मुखानी: दिलीप सिंह नेगी
  • बिठोरिया: कंचन उप्रेती
  • कोटाबाग: कमलेश पांडे

रामनगर विधानसभा:

  • पीरूमदारा: बलदेव सिंह रावत
  • रामनगर: भूपेंद्र सिंह खाती

भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा से जिला नेतृत्व का कहना है कि इन नियुक्तियों से पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

इस सूचना की प्रतिलिपि जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी को प्रेषित की गई है, जबकि सूचनार्थ प्रदेश चुनाव अधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) को अवगत कराया गया है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page