Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां विवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

यहां एक महिला ने दहेज लोभी ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता महिला पूनम अग्रवाल पर्वतीय कॉलोनी रामपुर रोड निवासी ने कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह 16 फरवरी 2021 को सर्कुलर रोड अबोहर जिला फाजिल्का पंजाब निवासी अमित भोलूसरिया पुत्र विजय भोलूसरिया के साथ हुआ। विवाह के समय मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिये। लेकिन विवाह के कुछ समय बाद ही दहेज लोभी ससुराली उसका उत्पीड़न करने लगे।


आरोप है कि पति शारीरिक संबंध बनाने के दौरान वीडियोग्राफी करने लगा। विरोध पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाने लगी। विवाहिता का यह भी आरोप है कि ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने घटना अपने पति को बताई तो मुंह बंद रखने की धमकी दी गई। आरोप है कि दहेज में कीमती कार व अन्य सामान न लाने पर उसे घर से निकाल दिया गया। उसका यह भी आरोप है कि उसके पति ने पहले से शादीशुदा होने के बावजूद उससे धोखे से विवाह किया। पहली पत्नी की ओर से भी उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया गया है। विवाहिता ने आरोपी पति के अलावा ससुर विजय भोलूसरिया सास प्रेमलता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page