Connect with us

कुमाऊँ

नशे के विरुद्ध पुलिस का अभियान-” पकड़ में मछलियां आ रही हैं,मगरमच्छ नहीं “

रामनगर(नैनीताल)इलाके में नशे का धंधा चरम पर हैं। गांजा,चरस,स्मैक के अलावा नशे के इंजेक्शन का इस्तेमाल करने से कई घरों के किशोर युवा बर्बाद हो रहे हैं। इन लोगों तक नशा पहुंचाने वाले स्मगलरों के गिरेबान तक कानून के हाथ नहीं पहुंच पा रहे हैं। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान में नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही तो की जा रही है लेकिन यह कार्यवाही असल मुकाम तक नहीं पहुँच पाती।

पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए अभियान में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ग्राम गजपुर छोई निवासी भूपेन्द्र सिह मेहरा उर्फ मोनू के कब्जे से पुलिस ने 5.676 किलोग्राम गांजा बरामद करने का दावा किया है।पुलिस के मुताबिक दाबका पुल से दाबका नदी की ओर जाने वाला रास्ते पर उसे पकड़ा गया हैं।उसके पास प्लास्टिक के एक सफेद कट्टे की तलाशी लेने पर गांजा बरामद हुआ।

आरोपी के खिलाफ FIR NO:- 617/2021 धारा:- 8/20 एन0डी0पी0एस0 के तहत मामला दर्ज किया हैं। आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

रामनगर में पुलिस ने इससे पहले भी चरस स्मैक और गांजे के साथ पकड़े गए कई लोगों को गिरफ्तार किया हैं लेकिन इसके बावजूद भी इलाके में नशे का कारोबार बंद होने का नाम नहीं ले रहा। इलाके में नशे के कारोबार के पनपने से यहां की युवा पीढ़ी संकट में है।कई युवा इस नशे की चपेट में हैं।

पुलिस को नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए बड़े स्तर पर ऑपरेशन चलाने की जरूरत। सिर्फ मछलियां पकड़ने से कुछ नही होगा,मगरमच्छों को भी पकड़ना होगा।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page