Connect with us

उत्तराखण्ड

विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दिया इस्तीफा

चंपावत से विधायक कैलाश गहतोड़ी ने इस्तीफा दे दिया है।


अब यह तय हो गया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से उप चुनाव लड़ेंगे। विधायक Kailash Gahtori ने आज सुबह-सुबह विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के आवास में पहुंचकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया है।

अब सीएम पुष्कर सिंह धामी को चंपावत से चुनाव जीतकर विधानसभा आना है। ये सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने एक बड़ी चुनौती भी है।

दरअसल उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बंपर वोटों से जीत तो गई लेकिन खटीमा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री कैंडिडेट पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए थे।

इसके बाद भी बीजेपी आलाकमान ने पुष्कर सिंह धामी को ही उत्तराखंड का मुख्यमंत्री घोषित किया। ऐसे में 6 महीने के भीतर सीएम पुष्कर सिंह धामी को चुनाव लड़ना था और जीतकर विधानसभा आना था।

अब यह तय हो गया है कि चंपावत विधानसभा सीट से ही सीएम पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर अपनी दावेदारी ठोकेंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page