उत्तराखण्ड
लखनपुर के लाल ने रच दिया इतिहास: त्रिपुरा में देश सेवा के लिए मिला पुलिस पदक, गृह मंत्री अमित शाह ने किया सम्मानित
त्रिपुरा से तिरंगे तक: रामनगर के दिगंबर सिंह मनराल को मिला पुलिस पदक
रामनगर।
त्रिपुरा में तैनात रामनगर के सपूत ने ऐसा पराक्रम दिखाया कि पूरा लखनपुर गर्व से सर उठा रहा है। सीमा सुरक्षा बल 69 बटालियन गोकुलपुर, त्रिपुरा में सेवा दे रहे लखनपुर निवासी स्व. कुंवर सिंह मनराल के सुपुत्र दिगंबर सिंह मनराल को विषम परिस्थितियों में देश की सराहनीय सेवा के लिए भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। इस गौरवपूर्ण सम्मान की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव लखनपुर पहुंची, वहां खुशी की लहर दौड़ गई।
दिगंबर सिंह के भाई देवेंद्र सिंह मनराल, गिरधर सिंह मनराल, प्रहलाद सिंह मनराल, नरेंद्र सिंह मनराल, राजकुमार सिंह मनराल और आशीष मनराल ने इसे पूरे परिवार के लिए गौरव की बात बताया। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करते हुए इस तरह का सम्मान मिलना किसी भी सैनिक और उसके परिवार के लिए सम्मान की पराकाष्ठा है।
इधर, पूरे लखनपुर में भी खुशी का माहौल है। पर्वतीय सभा लखनपुर के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी और सचिव जितेंद्र बिष्ट ने दिगंबर को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वहीं, लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष राजकुमार पांडे, राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी, इंद्र सिंह मनराल, प्रेमचंद नैनवाल, हेमचंद्र नैनवाल, पुष्कर दुर्गापाल, नवेन्दु जोशी, बसंत वर्मा, योगेंद्र मनराल, टीके खान, मौ. आसिफ, नितेश उपाध्याय, नवीन तिवारी, गोविंद सिंह बिष्ट, दिनेश चंद्र हरबोला, अनूप अग्रवाल, कमल जोशी, योगेश जोशी, मोहन कांडपाल, प्रेम बिष्ट, ललित पांडे और गिरधर बिष्ट ने भी खुशी जताते हुए कहा कि यह पदक पूरे रामनगर क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है।
लोगों का कहना है कि दिगंबर सिंह मनराल ने यह साबित कर दिया है कि अगर जज़्बा सच्चा हो तो पर्वतीय सीमाओं से भी देशभक्ति की गूंज दिल्ली के दरबार तक पहुँच सकती है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
“जय हिंद की वीर संतानों को सलाम!”







