उत्तराखण्ड
पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, पूर्व पीएम की विरासत को बताया प्रेरणास्रोत
पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, पूर्व पीएम की विरासत को बताया प्रेरणास्रोत
रामनगर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। गैस गोदाम रोड स्थित निजी कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक रणजीत रावत ने पंडित नेहरू के योगदानों को याद करते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी नेता, प्रखर प्रशासक, स्वतंत्रता सेनानी और उत्कृष्ट लेखक थे। उन्होंने भारत को आधुनिक वैज्ञानिक और तकनीकी दृष्टिकोण देने का काम किया। उनके नेतृत्व में एम्स, आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी, बीएआरसी, इसरो और डीआरडीओ जैसी संस्थाओं की नींव रखी गई, जो आज भी देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के सिद्धांतों पर चलने और कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान रामनगर विधानसभा के नगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुहेल सिद्दीकी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालधन के नवनियुक्त प्रभारी तारा सिंह नेगी का रामनगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। उनका स्वागत पूर्व विधायक रणजीत रावत, नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा और ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश ने माल्यार्पण कर किया।
दोनों प्रभारियों ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूती देने की अपील की और आगामी 1 जून को हल्द्वानी में होने वाली ‘जय हिंद रैली’ में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उसे सफल बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा ने की और संचालन भुवन पांडे ने किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
ललिता उपाध्याय, पुष्पा देवी, मोहम्मद यूसुफ, नवीन सुनेजा, एडवोकेट विक्रम भट्ट, मोहम्मद अजमल, लीलाधर जोशी, बाली राम, ओमप्रकाश आर्यवंशी, किशन सेठ, बबन सिंह, बाबर खान, नजाकत अली, अनीश खान, दरबार सिंह रावत, कैलाश त्रिपाठी, धीरज उपाध्याय, पंकज सुयाल, गोविंद पांडे, खुर्शीद आलम, दीपक मशीह, इक़बाल अली, फारुख खान, भास्कर जोशी, गुलाम सादिक, दीपक जोशी, जावेद खान, सोएब रजा, वीरेंद्र लटवाल, कमल नेगी, महेश पाण्डेय, धीरज सती, सनब्बर अली, कुबेर कड़ाकोटी, मोईन खान, चाँद खान, वीरेंद्र तिवारी, नवीन सनवाल, मो. गाजी, इक़बाल नकवी, हरपाल सिंह, अनीश आलम, मनोज चंद्र और अपूर्व शाह।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रनिर्माता नेहरू को नमन और कांग्रेस को फिर से मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।







