Connect with us

उत्तराखण्ड

बारिश का कहरः पत्थर गिरने और पानी आने के चलते यह मार्ग बाधित

नैनीताल। लगातार हो रही बारिश अब मुसीबत का सबब बने लगी है। बारिश से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं कई मोटर मार्ग बंद हो गए हैं।

उत्तराखंड के कई इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश मुसीबत का सबब बन रही है। इस बीच नुकसान की खबरें भी लगातार सामने आ रही हैं। बारिश के चलते मोटर मार्गों के बंद होने का सिलसिला भी जारी है। बेतालघाट से भुजान  मार्ग पर आश्रम पद्धति के पास नाला आने से व चड्यूला के पास पत्थर गिरने से मार्ग बंद है। वहीं बेतालघाट से खैरना (सिमलखा) मार्ग पर खैराली के पास मलवा आने से मार्ग बंद  हो गया है।

जबकि बेतालघाट से भुजान (बर्धो) मार्ग काली पहाड़ी पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं। इसके चलते यहां भी यातायात बाधित हो गया है। इधर बारिश के चलते तल्लीताल क्षेत्र में हल्द्वानी मार्ग के बीच सड़क पर पेड़ गिर गया। इसके चलते दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। बताया जाता है कि मंगलवार को ताकुला क्षेत्र में हल्द्वानी मार्ग में एक पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग में 2 घंटे तक यातायात बाधित रहा।पेड़ गिरने की सूचना पर मौके पर पहुंची लोक निर्माण विभाग की टीम द्वारा जेसीबी मशीन से पेड़ हटाया। इसके बादयातायात चालू हो गया।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page