Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर: कांग्रेस ने उठाई महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज, 9 सितंबर को रुद्रपुर में करेगी डीएम कार्यालय का घेराव

रामनगर: कांग्रेस ने उठाई महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज, 9 सितंबर को करेगी डीएम कार्यालय का घेराव

रामनगर (नैनीताल) – प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों, भ्रष्टाचार और भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। इसी सिलसिले में 9 सितंबर को उधमसिंह नगर के डीएम कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया जाएगा। इसको लेकर 8 सितंबर को कांग्रेस कार्यालय, रामनगर में पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक की।

बैठक में रणजीत रावत ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में निरंतर वृद्धि हो रही है और भाजपा की भ्रष्टाचारी नीतियों ने आम जनता का जीवन दूभर कर दिया है। उन्होंने कहा कि उधमसिंह नगर के डीएम कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया है और इसके लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को रुद्रपुर पहुंचने का आह्वान किया।

मीडिया से बात करते हुए रणजीत रावत ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार के राज महिलाओ के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं और ज्यादातर अपराधों में भाजपा नेताओं की संलिप्ता सामने आ रही हैं, उन्होंने कहा की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। महिलाएं और आम जनता डरी हुई महसूस कर रही है। सरकार अपराधियों के सामने नतमस्तक हो गई है। व्यापारी, महिलाएं, और किसान भाजपा सरकार में पूरी तरह से परेशान हैं, जबकि खनन माफिया और अधिकारी मौज कर रहे हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों पर चुप नहीं बैठेगी, और कल 9 सितंबर को रुद्रपुर में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन कर भाजपा सरकार को घेरा जाएगा।

बैठक के दौरान समाजसेवी अब्दुल कय्यूम ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, जिसका स्वागत रणजीत रावत ने फूल माला पहनाकर किया।

इस बैठक में नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देश बंधु रावत, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष ललिता उपाध्याय, विमला आर्य, हाजी मो. अकरम, अनिल अग्रवाल, वीरेंद्र लटवाल, धीरज सती समेत अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page