Connect with us

Uncategorized

रामनगर मांस विवाद: भाजपा नेताओं ने सांसद अनिल बलूनी से की मुलाकात, बोले—पुलिस ने निर्दोष युवकों पर लाद दीं संगीन धाराएं

रामनगर मांस विवाद: भाजपा नेताओं ने सांसद अनिल बलूनी से की मुलाकात, बोले—पुलिस ने निर्दोष युवकों पर लाद दीं संगीन धाराएं

नई दिल्ली।
रामनगर मांस विवाद मामले ने अब दिल्ली तक सियासी रंग ले लिया है। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मदन जोशी सहित कई युवकों पर दर्ज मुकदमे को लेकर आज रामनगर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता गढ़वाल सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी से दिल्ली में मिले।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सांसद बलूनी को बताया कि मांस विवाद में पुलिस ने जल्दबाज़ी में कार्रवाई करते हुए कई निर्दोष युवकों पर संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज कर दिए हैं, जबकि उनमें से कई तो घटना स्थल पर केवल दर्शक के रूप में मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग रखी।

इस मौके पर पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष (भाजयुमो) जगमोहन सिंह बिष्ट, नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र खाती, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा व बलदेव रावत, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, नीमा मठपाल, किरन रावत, अंजना सुंदरियाल, ममता पांडे सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

भाजपाइयों ने सांसद से आग्रह किया कि वे इस पूरे मामले में हस्तक्षेप कर पुलिस जांच की समीक्षा करवाएं ताकि निर्दोष युवाओं को राहत मिल सके।

उधर, राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों का कहना है कि पार्टी नेतृत्व भी अब इस विवाद को लेकर स्थिति स्पष्ट करने के मूड में है, क्योंकि मामला सीधे रामनगर भाजपा की साख और स्थानीय नेतृत्व की छवि से जुड़ गया है।

इस मुलाकात के बाद अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सांसद अनिल बलूनी इस विवाद में क्या रुख अपनाते हैं और क्या पुलिस की कार्रवाई पर कोई उच्चस्तरीय समीक्षा होती है या नहीं।

More in Uncategorized

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page