Connect with us

उत्तराखण्ड

लाखों की रकम लेने के बाद भी नाम नहीं की भूमि की रजिस्ट्री, पुलिस ने दर्ज किया केस

हल्द्वानी। भूमि खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी का एक और मामला प्रकाश में आया है। जालसाज ने जमीन बेचने का झांसा देकर लाखों की रकम हड़प ली। इसके बाद न तो पीड़ित के नाम रजिस्ट्री की और न ही रकम ही वापस लौटाई। इस पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में दोनहरिया निवासी सोबन सिंह ने कहा है कि उसने वर्ष 2022 में उसने हरिपुर नायक कुसुमखेड़ा निवासी उपेन्द्र देउपा पुत्र श्याम सिंह देउपा से 17 लाख में एक प्लाट का सौदा तय किया। जिसके ऐवज में उसने 8.60 लाख उपेंद्र को दे दिए।

उस दौरान उपेंद्र ने रजिस्ट्री उसके नाम करने का भरोसा दिलाया। लेकिन बाद में मुकर गया। इस बीच उसे एक चैक दिया गया जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। अब आरोपी ने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page