उत्तराखण्ड
रामनगर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, प्रशासन ने बरती सख्ती – 17 चालान, ₹18,400 की वसूली
रामनगर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, प्रशासन ने बरती सख्ती – 17 चालान, ₹18,400 की वसूली
रामनगर। नगर में बढ़ते अतिक्रमण पर नकेल कसने के लिए प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने आज गुरुवार (09 अक्टूबर 2025) को सख्त कार्रवाई की। टीम ने कोसी रोड, चूड़ी गली और मुख्य बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।
अभियान के दौरान सड़कों और फुटपाथों पर फैले अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया, वहीं दुकानों के आगे रखा सामान जब्त किया गया। नगर पालिका प्रशासन ने कुल 17 चालान किए, जिनसे ₹14,900 की धनराशि वसूल की गई। वहीं पुलिस विभाग ने 8 चालान करते हुए ₹3,500 का जुर्माना वसूला।
इस कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी रामनगर प्रमोद कुमार, अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल, नगर पालिका अवर अभियंता, कर निरीक्षक, पुलिस उप निरीक्षक और पालिका की टीम मौजूद रही।
अभियान के बाद अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि आमजन की सुविधा और यातायात सुचारू रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।








