Connect with us

उत्तराखण्ड

सनसनीः यहां महिला की हत्या कर हाइवे किनारे फेंका शव, जेवरात भी लूटे

चम्पावत। यहां एक बुजुर्ग की महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। इसके बाद महिला के जेवरात लूट लिए गए। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। यह घटना चम्पावत जिले के टनकपुर थाना क्षेत्र में हुई है। यहां  मंगलवार को हाईवे किनारे 83 वर्षीय महिला की लाश मिली है।

जानकारी के मुताबिक विचई निवासी विरांगना भागीरथी देवी पत्नी स्व. गोपी चंद सुबह हाईवे किनारे घर से करीब 500 मीटर दूर संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ी मिलीं। पड़ोस में बटाई में खेती करने वाले माली परमानंद ने उनका शव पड़ा देखा। उसने आस पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना दी। पता चलते ही मृतका के परिजन और गांव के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर लग लग गई। मृतका के पुत्र का परिवार देहरादून रहता है। वह यहां अकेली रहती थी।

मृतका के पूर्व सैनिक पुत्र मोहन चंद के मुताबिक, उसकी मां के गले, कान और नाक में करीब चार तोला सोने के आभूषण थे, जो गायब हैं। सीओ अविनाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतित हो रहा है और उसी एंगंल से जांच की जा रही है। मृतका के कान में कुंडल नोंचे जाने के निशान हैं।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page