Connect with us

उत्तराखण्ड

कौशल एकेडमी हल्द्वानी ब्रांच का विधिवत शुभारम्भ, दिया 100 बच्चों को शिक्षा लोन का तोहफा

हल्द्वानी। कौशल एकेडमी इंटरनेशनल होटल मैनेजमेंट की हल्द्वानी ब्रांच का कल विधिवत शुभारम्भ हुआ। निगम के मेयर गजराज बिष्ट मुख्य अतिथि व दिनेश आर्य विशिष्ट अतिथि रहे। सफलतापूर्ण दस वर्ष पुरे होने के उपलक्ष में संस्थान ने 100 निर्धन बच्चों को ब्याज मुक्त शिक्षा लोन देने की घोषणा की। गौरतलब है की वीगत दस वर्षों में संस्थान से पढ़ चुके 1000 से अधिक विद्यार्थी आज दुबई , बैंकाक, सिंगापुर, मलेशिया, हांगकांग जैसे नामी देशों में पहुंच चुके हैं। संस्थान को उत्कृष्ट शिक्षा एवं बहतर प्लेसमेंट के लिए इन दस वर्षों में दुबई, बैंकाक, मलेशिया सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी संस्थान की तारीफ की एवं मुख्यमंत्री सम्मान से अलंकृत किया। संस्थान के प्रधान सलाहकार डॉ गिरीश घुगत्याल ने बताया कि एकेडमी द्वारा बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर नामचीन होटलों में प्लसमेंट देने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। निशुल्क शिक्षा लोन के लिए 7055214772, 7055214773 एवं 7055214774 पर 30 जुलाई तक पंजीकरण हेतु संपर्क किया जा सकता है।

Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page