Connect with us

उत्तराखण्ड

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन का विशेष फोकस, इन इलाकों में हो रहे यह काम

हल्द्वानी। रकसिया और क‌लसिया नाले से हुए नुकसान के बाद प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं। प्रभावितों को त्वरित राहत पहुंचाई गई है। साथ ही जलभराव और सार्वजनिक परिसंप‌त्तियों की क्षति को भी दुरूस्त किया जा रहा है। पेयजलापूर्ति सुचारू पर भी फोकस किया जा रहा है।

गौरतलब है कि 8 अगस्त की रात भारी बारिश के बीच रकसिया और कलसिया नाले के उफान में आने से भारी तबाही मची। इसमें दर्जनों मकान क्षतिग्रस्त हुए। साथ ही इससे पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। कई मकान खतरे की जद में आए। परिसंपत्तियों को भी खासा नुकसान हुआ। इस आपदा के बाद से प्रशासन लगातार राहत कार्यों में जुटा हुआ है। मुख्य रूप से अतिवृष्टि के कारण तेज जल प्रवाह से उफनाए कल्सिया व रकसिया नालों के कारण आस-पास के क्षेत्रों में हुए जलभराव एवं सार्वजनिक परिसम्पत्तियों की क्षति को दुरूस्त करने का कार्य निरन्तर रूप से किया जा रहा है।

अत्यधिक प्रभावित परिवारों को राहत कैम्पों में भोजन, स्वास्थ्य परीक्षण सम्बन्धी सेवाएं निरन्तर प्रदान की जा रही हैं तथा पेयजल आपूर्ति बाधित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति कराई जा रही है। नालों में आये मलबे का निस्तारण करते हुए जल प्रवाह को सुचारू रखें जाने कार्य गतिमान है। साथ-साथ जनपद के अन्य पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में टीमें भ्रमण करते हुए राहत कार्य कर रही हैं। नगर निगम के पर्यावरण मित्र एवं श्रमिकों की टीम वार्ड संख्या 46 एवं अन्य वार्डों में वृहद सफाई अभियान चलाते हुए मलबा निस्तारण व विसंक्रमण कार्य कर रही हैं। राहत शिविर, नगर निगम इंटर कॉलेज, काठगोदाम में प्रभावितों के भोजन हेतु कम्यूनिटी किचेन का संचालन किया जा रहा है।

रकसिया, कल्सिया नाले और राजमार्ग संख्या-41 के किमी 79 पर चोरगलिया में सूखी नदी में डायवर्जन व अवरोधों की सफाई का कार्य जे. सी. बी., पोकलैण्ड मशीनों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। निहाल नाला, विदरामपुर, कालाढूंगी में लोनिवि हल्द्वानी द्वारा हल्द्वानी- कालाढूगी मार्ग पर सुरक्षात्मक कार्यों का सम्बन्धित अभियंताओं के साथ उप जिलाधिकारी व तहसीलदार कालाढूंगी ने निरीक्षण किया। इधर ईई जल संस्थान रवि शंकर लोशाली ने बताया कि ब्यूरा, टंगरा, नईबस्ती काठगोदाम में जलापूर्ति बहाल ही गई है। दमवादूंगा गुरुतेग कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति बहाली का कार्य गतिमान है। ईई सिंचाई अमित बंसल ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में सिंचाई विभाग द्वारा 2 पोकलैंड व 3 जेसीबी मशीन से सफाई व चैनलाइज़शन का कार्य जारी है। 2 पोकलैंड मशीन कलसिया नाले में, 1 जेसीबी मशीन रकसिया नाले में, 1 जेसीबी मशीन गौला बैराज, 1 जेसीबी मशीन प्रेमपुर लोशज्ञानी तथा 1 जेसीबी मशीन से सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की फीडर कैनाल में सफाई का कार्य जारी है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page